फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Jeevan Prabhat Gurukul will provide Gurukul method education to children

Bijnor: जीवन प्रभात गुरुकुल देगा बालकों को गुरुकुल पद्धति शिक्षा, 10 सितंबर को होगा मिशन का शुभारंभ

Thu, 07 Sep 2023 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Sep 2023 05:54 PM IST
सार

जीवन प्रभात गुरुकुल बालकों को अब भारतीय संस्कृति की प्राचीन शिक्षा पद्धति गुरुकुल आश्रम पद्धति की शिक्षा देगा। इस मिशन का 10 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor: Jeevan Prabhat Gurukul will provide Gurukul method education to children
बिजनौर में गुरुकुल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीवन प्रभात गुरुकुल बालकों को गुरुकुल आश्रम पद्धति शिक्षा देगा। गुरुकुल शिक्षा भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्राचीन शिक्षा है। बालिकाओं को गुरुकुल आश्रम पद्धति शिक्षा देने के लिए वर्ष 1996 में गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ की स्थापना की गई थी। लगभग 100 बालिकाएं आश्रम में रहकर वेद मंत्रोच्चारण के साए में गुरुकुल शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं।

विज्ञापन


गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद को सुदूर क्षेत्रों में पहचान दिलाने वाली आर्य समाज की प्रियंवदा वेद भारती, संतोष बाला आर्य, ऋतंभरा शास्त्री, विष्णु मित्र आर्य, वेदमुनि  परिव्राजक और गोविंद राम आर्य सहित अनेक आर्य समाजियों की गुरुकुल आश्रम शिक्षा की मुहिम परवान चढ़ रही है।

विज्ञापन

आर्य समाज सेवकों के भारतीय संस्कृति और धार्मिक संस्कारों को जीवित रखने के मिशन में 10 सितंबर 2023 से एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। जीवन प्रभात गुरुकुल नजीबाबाद अब बालकों को भी गुरुकुल आश्रम पद्धति शिक्षा उपलब्ध कराएगा। 

सर्वहितकारी सेवा संस्था के सानिध्य में बालकों के गुरुकुल आश्रम शिक्षा पद्धति गुरुकुल शिक्षा मिशन का 24 ब्रह्मचारियों के उपनयन वेदारंभ संस्कार के साथ 10 सितंबर को शुभारंभ होगा। 


मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जीवन प्रभात गुरुकुल जलालाबाद गुरुकुल शिक्षा से जुड़ने वाले विद्यार्थियों के यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल होंगे। आगरा और एटा से आए आचार्य बालकों को गुरुकुल शिक्षा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed