फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: I will finish off Lawrence Bishnoi and his network in 12 hours... Seohara chairman's video goes viral

Bijnor: 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई, उसके नेटवर्क का खात्मा कर दूंगा... स्योहारा चेयरमैन का वायरल वीडियो देखें

Sun, 27 Oct 2024 02:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी के वीडियो में नगर के विकास पर चर्चा की गई। वहीं महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया। 

विज्ञापन
Bijnor: I will finish off Lawrence Bishnoi and his network in 12 hours... Seohara chairman's video goes viral
फैसल वारसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा नगर पालिका के चेयरमैन ने अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव आकर लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार उन्हें मौका दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई और उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद कर देंगे। 
विज्ञापन

स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। 24 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। इसी वीडियो में फैसल वारसी ने महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया। उनसे न मिल पाने पर भी मलाल जताया। उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार से मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वीडियो में कहा कि यदि सरकार उन्हें इजाजत दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद करने की हिम्मत रखते हैं। मगर, वे कानून के हाथों मजबूर हैं, परेशान हैं। कहा कि अगर कोई मौका मिला तो ऐसे लोगों को चंद घंटों में खत्म करा सकता हूं।
उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी इंसान की जिंदगी छीनने का अधिकार नहीं हैं। वहीं बाद में जब फैसल वारसी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी इस वीडियो में कहा, वह सही कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed