{"_id":"671e03a6949c1e742404dca8","slug":"bijnor-hit-and-run-scorpio-came-at-the-speed-of-a-bullet-on-the-intersection-young-man-died-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हिट एंड रन... चौराहे पर गोली की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो, टक्कर के बाद 30 मीटर उड़ता हुआ गया बाइकर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हिट एंड रन... चौराहे पर गोली की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो, टक्कर के बाद 30 मीटर उड़ता हुआ गया बाइकर, मौत
Sun, 27 Oct 2024 02:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:41 PM IST
सार
दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार ने मुड़कर भी नहीं देखा। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
चौराहे पर मारी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर शहर में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार कामेंद्र की इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर चक्कर चौराहे के पास एक स्कूटी सवार और बाइक सवार को कार द्वारा टक्कर मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना 19 अक्टूबर की शाम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने से एक बाइक सवार कामेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम भोगी करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार पेदी गांव निवासी मेहंदी रज़ा का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की तलाश में जुट गई है। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।