फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: He had cut his girlfriend with a stone cutter, the court gave punishment

Bijnor: स्टोन कटर से प्रेमिका को काट डाला था, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा, रोने लगा हत्यारा और बोला...

Mon, 16 Dec 2024 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Dec 2024 08:46 PM IST
सार

20 साल की प्रियंका का शव एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच की तो नौबहार नाम के युवक से प्रेम संबंधों का मामला सामने आया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। 

विज्ञापन
Bijnor: He had cut his girlfriend with a stone cutter, the court gave punishment
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रियंका हत्याकांड में दोषी पाते हुए उसके प्रेमी नौबहार उर्फ निव को आजीवन कारावास एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। प्रेमी नौबहार ने कहासुनी होने पर प्रेमिका को स्टोन कटर से काट डाला था। 
विज्ञापन

थाना बढ़ापुर के गांव कोपा निवासी दयावती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25/26 सितंबर 2021 की रात करीब ढाई बजे उसकी बेटी प्रियंका (20) लापता हो गई थी। सुबह करीब सात बजे बेटी का शव तेजपाल छतरी वाला के खेत में पड़ा मिला। पुलिस विवेचना में नौबहार से प्रेम संबंधों का मामला सामने आया। 25/26 की रात को नौबहार के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी। मोबाइल को घटनास्थल से बरामद किया गया था। 27 सितंबर 2021 को पुलिस ने नौबहार को उसके नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौबहार ने हत्या में प्रयुक्त टायल-पत्थर काटने वाले कटर एवं घटना के समय पहनी खून सनी टीशर्ट तेजपाल के खेत से बरामद कराई। नौबहार का कहना था कि उसने घटना को अपने साथी की मदद से अंजाम दिया था। दूसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसका केस सुनवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया। केस की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नगीना अनुपम सिंह ने नौबहार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बताया गया कि सजा सुनकर हत्या रोने लगा और कहने लगा कि माफ कर दो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed