फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar made a fatal attack on a person, narrowly survived

Bijnor: गुलदार ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, बाल बाल बची जान, एक वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

Thu, 07 Sep 2023 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Sep 2023 10:53 AM IST
सार

बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुलदार ने एक किसान पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar made a fatal attack on a person, narrowly survived
बिजनौर में गुलदार का हमला, पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुलदार ने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। गुलदार के क्षेत्र में होने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं  कोतवाली देहात क्षेत्र में मारकपुर गांव में गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। पिजरे में प्रतिदिन बकरी बांधी जा रही थी। बुधवार रात को आखिरकार पिंजरे में गुलदार फंस गया। उसकी उम्र तीन वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


देखें वीडियो: Bijnor में पिंजरे में फंसा गुलदार, अमानगढ़ ले जाया जाएगा गुलदार 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मारकपुर में नेपाल सिंह पुत्र दिलावर सिंह के खेत में लगे पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। एक सप्ताह में दूसरा गुलदार पिंजरे में फंसा है। चार दिन पूर्व ग्राम लालपुर में भी एक गुलदार पिंजरे में फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: जी-20 का असर, रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कृष्ण जन्माष्टमी व नंदोत्सव आज

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मारकपुर में ग्रामीणों द्वारा गुलदार देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा ग्रामीण नेपाल सिंह के खेत में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में प्रतिदिन बकरी बांधी जा रही थी।बुधवार की रात्रि गुलदार पिंजरे में फंस गया।

गुलदार तंदुरुस्त है। गुलदार की आयु लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्रीय वन रेंजर संदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार को अमानगढ़ ले जाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

 इस वर्ष जिले में अब तक 22 गुलदार पकड़े गए हैं जबकि ग्रामीणों को जिले के जंगलों से 09 गुलदार के शावक मिल चुके हैं।

मंडावर में युवक पर गुलदार ने किया हमला
मंडावर थाना छेत्र के ग्राम केवलपुर निवासी पुरुषोत्तम पुत्र वलवीर पर जंगल मे गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक आंशिक रूप से घायल हो गया, वन अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed