फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar attacked on teenager and the mother saved the daughter life

Bijnor Video: गुलदार ने किशोरी पर किया हमला, मां ने साहस दिखाते हुए बचाई जान, दहशत से खौफ में जिले के लोग

Fri, 21 Apr 2023 12:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

Bijnor News : अब गुलदार ने एक किशोरी पर हमला कर दिया। हालांकि मां ने साहस दिखाते हुए बेटी की जान बचा ली। वहीं, गुलदार की दहशत से पूरे जिले के लोग खौफ में हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar attacked on teenager and the mother saved the daughter life
गुलदार ने किशोरी पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। आज यानी शुक्रवार को फिर से गुलदार ने एक किशोरी पर हमला बोल दिया है। गुलदार ने किशोरी को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। इससे पहले गुरुवार और बुधवार को भी गुलदार ने हमला किया था। जिसमें एक किसान की जान भी चल गई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि अफजलगढ़ के गांव सीरियावाली में मां के साथ गेहूं काट रही एक 13 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुरजमाल निवासी हिमानी (13) पुत्री तेजपाल सिंह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ सिरियावाली के समीप खेत पर गेहूं काट रही थी। हिमानी मां से कुछ दूरी पर बैठी हुई थी। तभी अचानक गन्ने खेत से निकलकर आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया। वहीं, मां उर्मिला ने साहस दिखाते हुए गन्ने से गुलदार पर कई वार किए। इसके बाद गुलदार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच

उधर, परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से किशोरी को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी का हालचाल पूछा जाना।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन में दरार, खुलकर सामने आई ये तस्वीर, भाजपा-बसपा में भी भीतरघाट, पढ़ें खास स्टोरी

गौरतलब है कि गुलदार ने तीन दिन पूर्व गांव कासमपुरगढ़ी में एक 70 वर्षीय वृद्ध पर हमला कर मार डाला था। वहीं बृहस्पतिवार को गांव महसनपुर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर जख्मी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed