फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Go to DCO and ask for sugarcane payment

किसानों ने 435 रुपये क्विंटल मांगा गन्ना मूल्य

Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Go to DCO and ask for sugarcane payment
किसानों ने 435 रुपये क्विंटल मांगा गन्ना मूल्य
विज्ञापन

हल्दौर/चंदक। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत में चीनी मिलों द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने और गन्ने का मूल्य 435 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है। वहीं, चंदक में किसानों ने चीनी मिल पर किसानों के सट्टों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को ब्लॉक में आयोजित संगठन की पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न कर कुछ चीनी मिलें उनका शोषण कर रही हैं। जब तक शुगर मिलें किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करती हैं, तब तक विद्युत विभाग द्वारा किसानों की आरसी नहीं काटी जाए और न ही कनेक्शन काटे जाएं। बैठक में किसानों की कुल पर्ची संख्या गत वर्ष की भांति अंकित किए जाने, गन्ने का मूल्य 435 रुपये प्रति कुंतल किए जाने, जर्जर तारों को बदलवाने सहित किसानों की कई समस्याओं को उठाया गया। भारत सरकार द्वारा आरसीईपी में शामिल न होने का किसानों ने स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता महिपाल सिंह त्यागी, संचालन राकेश कुमार ने किया। बैठक में गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, लटूर, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, अखिलेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चंदक में गन्ना सट्टे में गड़बड़ी होने से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को ज्ञापन दिया। उत्तम शुगर मिल बरकतपुर गन्ने के कच्चे कलेंडर जारी किए हैं। जिसके बाद छेड़खानी का पता चला। जब किसानों ने गन्ना विभाग से पूछताछ की तो गन्ना कामदार की लापरवाही का पता चला। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने जांच कराकर उसमें संशोधन कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महीपाल तोमर, ललित चौहान, कुंवर जगवीर, डॉ. अरविंद, जगराम सिंह, भगत सिंह, यशपाल सिंह, शहनवाज, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed