Bijnor: इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो जाने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने छात्रा का शव पीएम से वापस लोटने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने छात्रा का शव पीएम से वापस लोटने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
25 अप्रैल को इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी (17) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा में फेल होने पर बीती रात्रि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार
परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा का 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था।
किशोरी ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। जबकि परीक्षा में प्रश्न पत्र उसके अच्छे हुए थे। लेकिन परीक्षा परिणाम देखने पर जब उसे पता चला कि वह फेल हो गई। तो वह मानसिक रूप से परेशान होकर रोने लगी।
उस समय सभी परिजनों ने काफी समझा-बुझा दिया था। लेकिन परिजनों को भी अंदाजा नही था कि बिटिया फेल होने पर दिल पर लगा लेगी ओर ऐसा कर बैठेगी। जसपुर पुलिस ने मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जहां से शव गांव आने पर गमगीन माहौल में परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।