फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Ganga swelled in Nanglasoti, cut agricultural land and washed away mango trees

Bijnor: नंगलासोती में उफनाई गंगा, कृषि भूमि का कटान और बहा ले गई आम के पेड़, पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति रोकी

Wed, 20 Aug 2025 08:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

गांव लालपुर सोजिमल में कृषि भूमि पर गंगा नदी कहर बरपा रही है। वहीं इंडियन ऑयन डिपो की भूमिगत आ रही पाइप लाइन पर भी खतरा है, इस कारण सप्लाई रोक दी गई है। अधिकारियों की टीम पूरी तरह सक्रिय है। 

विज्ञापन
Bijnor: Ganga swelled in Nanglasoti, cut agricultural land and washed away mango trees
चंदक क्षेत्र बालावाली क्षेत्र में गंगा से होता कटान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलसोती क्षेत्र में गंगा का कहर जारी है। उफनाई गंगा करीब एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ बहा ले गई। पानीपत से नजीबाबाद आने वाली पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति भी गंगा ने ठप करा दी।
विज्ञापन

 

Bijnor: Ganga swelled in Nanglasoti, cut agricultural land and washed away mango trees
भूमि कटान से बाहर निकली पाइपलाइन। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से निकली गंगा मैदानी क्षेत्र में कहर बरपा रही है। नांगलसोती के लालपुर सोजिमल में गंगा लगातार कृषि भूमि का कटान कर रही है। हालांकि गंगा एक सप्ताह से कृषि भूमि को अपने भीतर समा रही है। सोमवार से गंगा का विकराल रूप है। मंगलवार की देर शाम कृषि भूमि का कटान करते हुए आम के बाग तक पहुंच गई। सवेरा होते-होते गंगा ने पुराने आम के पेड़ों को अपने भीतर समाना शुरू कर दिया। बुधवार की दोपहर तक करीब डेढ़ दर्जन कीमती आम के पेड़ उफनाई गंगा लील चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Ganga swelled in Nanglasoti, cut agricultural land and washed away mango trees
भूमि का कटान। - फोटो : अमर उजाला
नायब तहसीलदार अमित कुमार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कृषि भूमि और पानीपत से इंडियन ऑयन डिपो की भूमिगत आ रही पाइप लाइन को बचाने का प्रयास किया। मिट्टी के बोरे लगाए गए, लेकिन राहत नहीं मिली।
 
विज्ञापन

रोकी गई पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति
लालूवाला धनौरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो में पानीपत से डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से की जाती है। आईयूसी के इंचार्ज प्रवीण कुमार ने गंगा के कटान से भूमि में दबी कई मीटर तक पाइपलाइन खुलने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति बंद करा दी। पाइप लाइन को बचाने के लिए फिलहाल उसमें पानी छोड़ा गया है।
 

150 मीटर किया कटान
गंगा नदी ने एक सप्ताह के भीतर करीब 150 मीटर तक भूमि का कटान किया है। हालांकि लालपुर सोजिमल की आबादी गंगा कटान क्षेत्र से काफी दूर है, लेकिन कृषि भूमि, बाग आदि बर्बादी के मुहाने पर हैं। नायब तहसीलदार अमित कुमार बताया कि गंगा से कृषि भूमि बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।
 

इन किसानों की भूमि का हुआ कटान
गंगा नदी लालपुर सोजिमल के किसान कालूराम, लाखन सिंह, सत्यपाल सिंह, गंगाराम, अमरपाल, संजय, चरण सिंह, देवपाल की कृषि भूमि का कटान कर रही है। लेखपाल नूरेन अली ने बताया कि विजय गौतम के आम के बाग को गंगा नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed