फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Frauded many lakhs by luring them to work from home by making them managers in the company

Bijnor: कंपनी में प्रबंधक बनाकर घर से काम करने का दिया लालच, फिर लाखों ठगे, सामने आए ये तीन मामले

Mon, 26 Dec 2022 06:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 06:48 PM IST
सार

Bijnor News : साइबर अपराधियों ने एक युवक को कंपनी में प्रबंधक बनाकर घर से काम करने का लालच दिया। फिर उसके साथ लाखों की ठगी कर ली। जिले में तीन बड़े मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Frauded many lakhs by luring them to work from home by making them managers in the company
Cyber attack - फोटो : iStock

विस्तार

भले ही साइबर अपराध को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन ठग भी लगातार तौर-तरीका बदल रहे हैं। बिजनौर में एक युवक को साइबर अपराधियों ने बाकायदा एक फर्जी कंपनी में प्रबंधक बनाते हुए घर से काम करने का लालच दिया। बाद में खरीदारी की एवज में करीब चार लाख रुपये दो खातों में ट्रांसफर करा लिए। अब पीड़ित साइबर सेल से गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन


यह सिर्फ अकेला मामला नहीं है, साइबर अपराध के एक साल में 214 मामले सामने आए हैं। जिनसे करीब 61 लाख की ठगी की गई। हालांकि साइबर सेल ने 16 लाख रुपये वापस भी कराएं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हनी ट्रैप का भी सहारा लिया जा रहा है। हनी ट्रैप में फंसने वाले लोग पुलिस तक शिकायत लेकर भी नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन


केस - एक
मंडावर के मोहल्ला मिर्दगान के रहने वाले मुकेश कुमार ने एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के संबंध में 24 दिसंबर को कॉल की थी, बैंक से कॉल तो नहीं लौटी, लेकिन साइबर ठगों की कॉल जरूर आ गई। जिन्होंने क्रेडिट कार्ड के संबंध में तमाम जानकारी हासिल कर ली और तीन बार में 42 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

केस - दो
धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल के रहने वाले अनुज कुमार के पास ऑनलाइन तरीके से नौकरी का ऑफर आया। ऑनलाइन ही उसे एक कंपनी में मैनेजर नियुक्त कर करते हुए ज्वॉइनिंग लेटर ई-मेल पर भेज दिया। अनुज खुशी-खुशी घर से ही कंपनी के लिए काम करने लगा। लेकिन साइबर अपराधियों ने खरीदारी कराने के बहाने दो खातों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। युवक के अकाउंट से यह पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसा जाने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

केस - तीन
हल्दौर की एक युवती से साइबर अपराधी ने जीजा बनकर ठगी कर ली। युवती ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बताया कि वह उसका जीजा बोल रहा है। युवती ने भी जीजा समझते हुए 2800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed