{"_id":"64c88224df22b85f8f0db5c3","slug":"bijnor-forest-department-team-started-investigation-after-death-of-a-guldar-in-najibabad-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गुलदार की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, जांच पता चलेगी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गुलदार की मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, जांच पता चलेगी वजह
Tue, 01 Aug 2023 09:25 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:25 AM IST
सार
Bijnor News : बिजनौर में एक गुलदार की मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
गुलदार की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग पर दुर्घटना में गुलदार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
बताया गया कि बुंदकी मार्ग पर सुबह हेमकुंड पेपर मिल के निकट एक गुलदार मृत अवस्था में देखा गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को घटनास्थल की सूचना दी। सूचना मिलते ही कांवड़ मार्ग पर गशत कर रहे थाना प्रभारी राधेश्याम टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, गांव सिकंदरपुर निवासी किसान नेता ठाकुर गजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से दो गुलदार देखे जा रहे थे। जिससे क्षेत्रीय किसानों में भय व्याप्त था। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने मौके पर जाकर मृतक गुलदार का शव कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अनुसार, मादा गुलदार शावक की आयु लगभग दो से तीन वर्ष है।
विज्ञापन