{"_id":"64b6b087d92fb14851067b23","slug":"bijnor-flood-and-rain-two-days-holiday-declared-in-schools-till-twelfth-cm-yogi-also-can-visit-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : आफत बनी बारिश और बाढ़, 12वीं तक के स्कूलों में आज और कल की छुट्टी, CM योगी कर सकते हैं इलाके का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : आफत बनी बारिश और बाढ़, 12वीं तक के स्कूलों में आज और कल की छुट्टी, CM योगी कर सकते हैं इलाके का दौरा
Wed, 19 Jul 2023 12:05 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:05 AM IST
सार
बिजनौर जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूलों से लेकर खेतों और मकानों में पानी भर चुका है। जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के स्कूलों में कक्षा 12 तक दो दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं, सीएम योगी के जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Flood in Bijnor
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले में 12 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके चलते अब 21 को स्कूल खुलेंगे। वहीं, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर आएंगे। विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
बारिश अधिक होने से नदियों किनारे बसे गांव जलमग्न हो गए हैं। जलभराव होने से बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश अधिक होने से पानी भर गया है। जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Land, JCB, bijnor news
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को बिजनौर आ सकते हैं। उनके विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और भाजपा नेताओं ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना के बाद अफसर और जिले के नेता सक्रिय हो गए।