Bijnor: डॉक्टर पति की दूसरी शादी की खबर सुनते ही आग बबूला हुई पहली पत्नी, पहुंची ससुराल, घंटों चला हंगामा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चिकित्सक पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही पहली पत्नी के पांव तले जमीन खिसक गई। पहली पत्नी ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक के घर के बाहर मंगलवार को दिन निकलते ही घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। यहां चिकित्सक की दूसरी शादी की खबर मिलते ही उसकी पहली पत्नी ससुराल पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक अंकित चौधरी के मोमिनपुर आवास पर उस समय भीड़ एकत्र हो गई जब चिकित्सक की पहली पत्नी घर के बाहर हंगामा करती नजर आई। बताया गया कि महिला को शक था कि उसके चिकित्सक पति ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी करने की जानकारी मिली तो वह अपने ससुराल में पहुंच गई और जमकर खरी खोटी सुनाई।
यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
दो शादियों की बात मालूम पड़ने पर महिला थाने पहुंच गई और मामले की शिकायत की। महिला ने अपने ससुर को भी खूब खरी-खोटी सुनाई।
बताया गया कि चिकित्सक की पत्नी भी एक बैंक में कर्मचारी है। वहीं चुपचाप पति द्वारा दूसरी शादी करने का शक हुआ तो पत्नी आगबबूला हो गई और ससुराल पहुंच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।