फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Firecracker Factory Blast Near Najibabad: One Worker Killed

Bijnor: नजीबाबाद के पास पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, एक मजदूर की मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 16 Dec 2025 11:21 AM IST
सार

नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई। सुबह पौने 11 बजे हुए हादसे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने में जुटी है।

विज्ञापन
Bijnor: Firecracker Factory Blast Near Najibabad: One Worker Killed
पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


एक मजदूर की मौत, अन्य के दबे होने की आशंका
विस्फोट की चपेट में आकर फैक्टरी में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अन्य मजदूरों के घायल या दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
पटाखा फैक्टरी में हुए इस हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है और फैक्टरी के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed