Bijnor: कांवड़ रूट पर एलटी लाइन में लगी आग, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने ऐसे आग पर पाया काबू
Bijnor News : कांवड़ रूट पर एलटी लाइन में अचानक आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर में मंगलवार रात में चांदपुर रोड (कांवड़ रूट) पर अचानक एक पोल की एलटी लाइन धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान वहां हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर व अग्निशमन सिलेंडर से आग पर काबू पाया।
चांदपुर मार्ग पर पीपला के पूर्व प्रधान पति नसीम अहमद के घर के सामने एक विद्युत पोल में जुड़ी एलटी लाइन मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक धू-धू कर जलने लगी। वहीं, आग की लपटें बढ़तीं देख लोगों ने बिजली घर पर फोन किया। आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत कर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान एक दुकानदार ने अग्निशमन सिलेंडर से आग को काबू में किया। विद्युत लाइन जलने से क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। विद्युत पोल में बंधी बीएसएनएल की वाईफाई लाइन व बॉक्स भी जलकर स्वाहा हो गया।
यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
आग लगने के दौरान यहां से गंतव्य की ओर जा रहें शिवभक्तों को भय के साए में जाना पड़ा। घटनास्थल नूरपुर अमरोहा मार्ग कांवड़ रूट की है। ग्राम प्रधान शाह आलम का कहना है कि इस रूट पर रोड़ किनारे एक ट्रांसफर खुले में रखा है। जिसकी लाइन सड़क की ओर फैली है। यहां से गुजर रही लाइन लटक रही है। थोड़ी दूरी पर हरकिशन लाखा के घर के पास सड़क पर लोहे के विद्युत पर सड़क से महज पांच फिट ऊंचाई पर नंगे तार झूल रहे है। जिससे अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए उनके द्वारा एक पत्र विद्युत अधिकारियों को दिया गया है। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उप खंड अधिकारी राकेश गुप्ता का कहना है कि संबंधित अवर अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: श्मशान घाट में जगह पड़ गई कम, टीनशेड के नीचे सामूहिक अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गांव