फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor festival will be wrapped in Rasgulla syrup

Bijnor News: रसगुल्ले की चासनी में लिपटेगा बिजनौर महोत्सव

Tue, 05 Nov 2024 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bijnor festival will be wrapped in Rasgulla syrup
- बिजनौर महोत्सव के पहले दिन होगा अन्नपूर्णा कार्यक्रम
विज्ञापन

- सिंघाड़े की कचरी और दही बड़ा का होगा स्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की स्थापना के 200 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे बिजनौर महोत्सव का पहला दिन छह नवंबर को अन्नपूर्णा के रूप में मनाया जाएगा। इसमें जिले के प्रसिद्ध व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को अपनी ओर खींचेगा। सिंघाड़े की कचरी और दही भल्ले के साथ ही रसगुल्ला, समोसा और बतीसा जैसे व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस तिराहे से नुमाइश चौक तक सड़क के किनारे स्टाल लगा दिए गए हैं।
बुधवार को होने वाले अन्नपूर्णा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोपहर 12 बजे से यह महोत्सव शुरू हो जाएगा जो देर शाम तक जारी रहेगा। फूड फेस्टिवल में जिले के नामी रसगुल्ले, समोसा, जलेबी, पेड़ा, टिक्की, दही बड़ा, सोहन पापड़ी, चाट, बतीसा और सिंघाड़े की कचरी के स्टाल लगाए जाएंगे। लोग यहां आकर इन व्यंजनों के बारे में जान सकेंगे और इनका स्वाद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


हर चौराहे पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम : सीडीओ
शहर के चौराहों पर शाम पांच से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि विवेक कॉलेज, एमडी, डीपीएस, डीडीपीएस समेत कई स्कूल-कॉलेजाें के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अन्नपूर्णा कार्यक्रम में भी गीत-संगीत के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। बच्चों के लिए ऊंट की सवारी और अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने पूरा दम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बिजनौर में दिखेगा माल रोड का नजारा
नेताजी सुभाषचंद्र बोस तिराहे से प्रदर्शनी मैदान चौक तक सड़क को माल रोड की तरह बनाया गया है। बिजनौर महोत्सव पर यहां ऐसा ही नजारा होगा जैसा मसूरी, नैनीताल, शिमला आदि शहरों में माल रोड पर होता है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed