{"_id":"674eb8eb509e55161801613f","slug":"bijnor-father-was-going-to-work-two-and-a-half-year-old-girl-reached-the-track-crushed-by-train-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: काम पर जा रहा था पिता, नन्हे कदमों से दौड़ती आई ढाई साल की बच्ची ट्रैक पर पहुंची, ट्रेन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: काम पर जा रहा था पिता, नन्हे कदमों से दौड़ती आई ढाई साल की बच्ची ट्रैक पर पहुंची, ट्रेन ने कुचला
Tue, 03 Dec 2024 01:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:26 PM IST
सार
मासूम बच्ची की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पिता खुद को कोस रहा था कि उसने पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखा।
विज्ञापन
आयरा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्योहारा में अपने पिता के पीछे दौड़ी जा रही ढाई साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची काम पर जा रहे अपने पिता के पीछे चली गई थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करती मां और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन से सटे मोहल्ला सफियाबाद निवासी सोनू पुत्र नौशाद मंगलवार सुबह दस बजे घर से निकलकर रेलवे लाइन पार कर काम करने जा रहा था। उसके पीछे-पीछे उसकी ढाई वर्ष की पुत्री आयरा भी घर से निकलकर रेलवे लाइन पर पहुंच गई। सोनू को इस बात का पता नहीं था कि बेटी पीछे आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
तभी मुरादाबाद की ओर से आई राप्ती गंज एक्सप्रेस ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन बच्ची को कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।