{"_id":"642a9437507442869c0bcf76","slug":"bijnor-farmers-tied-loose-animals-at-the-block-development-office-protested-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: किसानों ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर बांधे छुट्टा पशु, किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: किसानों ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर बांधे छुट्टा पशु, किया धरना प्रदर्शन
Mon, 03 Apr 2023 02:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में निराश्रित गोवंश से परेशान होकर किसानों ने छुट्टा पशु खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में बांध दिए। किसानों ने ब्लॉक परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छुट्टा पशु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्र में किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। यहां पशु न सिर्फ फसले बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि हादसों की वजह भी बन रहे हैं। सोमवार को गुस्साए किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर बांध दिया। इसके बाद किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले ब्लॉक परिसर में धरना देकर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक छुट्टा पशुओं से निजात नहीं दिलाई जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: आजादी के बाद की सबसे बड़ी कस्टोडियन किलिंग, आंखों के सामने जले आशियाने, बेबस देखते रहे लोग
विज्ञापन