{"_id":"67615a4a78552574ac09b158","slug":"bijnor-farmer-attempted-self-immolation-in-protest-against-installation-of-electric-pole-officers-and-worker-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: विद्युत पोल लगाने के विरोध में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास, उल्टे पांव लाैटे अधिकारी व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: विद्युत पोल लगाने के विरोध में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास, उल्टे पांव लाैटे अधिकारी व कर्मी
Tue, 17 Dec 2024 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Dec 2024 04:32 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नगीना क्षेत्र में ग्राम हरगांव चांदन में एक किसान के खेत पर विद्युत पोल लगाने का विरोध कर दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नगीना क्षेत्र में ग्राम हरगांव चांदन में एक किसान के खेत पर 132 केवी का विद्युत पोल लगाने गए विद्युत कर्मचारियों प्रशासनिक अधिकारी को किसान के विरोध के चलते उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। इस दौरान किसान के पुत्र ने अपने ऊपर डीजल डालकर जलने का प्रयास भी किया जिसे समय रहते बचा लिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन में किसान मूलचंद के खेत पर विद्युत विभाग द्वारा 132 के वी का विद्युत टावर लगाने का प्रयास पिछले तीन साल से चला आ रहा है। हर बार किसान व किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते विद्युत विभाग अपना कार्य नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
्सोरमवार की सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारी नायब तहसीलदार व पुलिस के साथ गांव पहुंचे तथा किसान के खेत पर टावर लगाने की बात करने लगे। इस दौरान नायब तहसीलदार व किसान मूलचंद की आपस में काफी बहस हो गई तथा नायब तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर किसान के पुत्र ने वहां बने एक कमरे में अपने ऊपर डीजल डालकर अपने आप को जलाने का प्रयास कर डाला।
इस दौरान वहां मौजूद थाना अध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान व अन्य ग्रामीणों की मदद से किसान के पुत्र को आग लगाने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद विद्युत कर्मचारी व नायब तहसीलदार के हाथ पांव फूल गए तथा सभी मौके से खिसक गए।
इस दौरान वहां मौजूद थाना अध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान व अन्य ग्रामीणों की मदद से किसान के पुत्र को आग लगाने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद विद्युत कर्मचारी व नायब तहसीलदार के हाथ पांव फूल गए तथा सभी मौके से खिसक गए।
सूचना पाकर काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर किसान के खेत पर दरी बिछाकर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि किसान के खेत पर विद्युत टावर किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।
उधर नायब तहसीलदार राजकुमार का कहना है कि वह एसडीएम द्वारा नामित किए जाने के बाद विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर गए थे। उन्होंने किसान के साथ बदसलूकी किए जाने की बात से साफ इनकार किया है तथा कहा कि किसानों के विरोध के चलते अभियान को आज रोक दिया गया।
उधर नायब तहसीलदार राजकुमार का कहना है कि वह एसडीएम द्वारा नामित किए जाने के बाद विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर गए थे। उन्होंने किसान के साथ बदसलूकी किए जाने की बात से साफ इनकार किया है तथा कहा कि किसानों के विरोध के चलते अभियान को आज रोक दिया गया।