फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Encounter: Two Accused Shot and Arrested After Firing at Police During Cow Slaughter Raid

बिजनौर में मुठभेड़: गोकशी की सूचना पर पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, सिपाही भी जख्मी

Thu, 09 Jul 2026 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुए, जबकि एक सिपाही भी गोली छूने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bijnor Encounter: Two Accused Shot and Arrested After Firing at Police During Cow Slaughter Raid
मुठभेड़ में घायल गोकश व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक सिपाही भी गोली छूकर निकल जाने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक बछड़ा बरामद किया है।

विज्ञापन

घेराबंदी करते ही पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरूकी नहर के पास गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने बचने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तहसीम पुत्र मुन्ना निवासी काजीवाला और अब्दुल सलाम पुत्र सगीर निवासी उमरी गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में सिपाही भी हुआ घायल
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सिपाही अमित कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। दोनों घायल आरोपियों और घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली देहात में भर्ती कराया गया।

हथियार और पशु काटने के उपकरण बरामद
थानाध्यक्ष सुनील सहरावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कार, दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जीवित कारतूस, एक बछड़ा तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed