फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Encounter in filmy style… face to face firing, inspector shot, one cow caught, four absconding

Bijnor: फिल्मी अंदाज में मुठभेड़... आमने-सामने से दनादन फायरिंग, दरोगा को लगी गोली, एक गोकश पकड़ा, चार फरार

Mon, 23 Sep 2024 05:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

नूरपुर में प्रतिबंधित पशु को काटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में दरोगा के हाथ में और पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Bijnor: Encounter in filmy style… face to face firing, inspector shot, one cow caught, four absconding
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नूरपुर में प्रतिबंधित पशु की चोरी करके काटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में दरोगा के हाथ में गोली लगी है। वहीं, जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पकड़ा गया आरोपी भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव अस्करीपुर निवासी छतरा सिंह की गाय छह दिन पहले खुल गई थी। दो दिन बाद उक्त प्रतिबंधित पशु के अवशेष चन्द्रवीर सिंह के गन्ने के खेत में पड़े मिले। इस वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। इसी क्रम में रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस नहटौर मार्ग स्थित गांव मंडोरा में पानी की टंकी के पास पहुंची। जहां खड़े चार बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। हल्का दरोगा रवि कुमार गोली लगने से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सुल्तान पुत्र इलियास निवासी गांव गांवड़ी पनियाला के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हालत में मिले सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। सलीम पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला मोहम्मदनगर नूरपुर, आरिफ पुत्र इलियास व गुल्लू पुत्र मुर्तजा निवासीगण गांव गांवड़ी पनियाला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा गया है। उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed