फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Elephant dead body found lying in sugarcane field, panic in forest department, investigation started

Bijnor: खेत में पड़ा मिला हाथी का शव, जंगल में दिखा विशालकाय अजगर, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Sep 2024 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

गांव टांडा साहूवाला में गन्ने के खेत में नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत होना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Bijnor: Elephant dead body found lying in sugarcane field, panic in forest department, investigation started
खेत में मिला हाथी का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला में किसान के गन्ने के खेत में एक नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शव के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटा पड़ा होने से करंट की चपेट में आकर मौत होना माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 

नजीबाबाद वन प्रभाग की साहूवाला वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टांडा साहूवाला निवासी किसान हुकम सिंह पुत्र करतार सिंह का गन्ने का खेत वन क्षेत्र के निकट स्थित है। सोमवार को पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे किसी ग्रामीण ने उधर से गुजरते समय हुकम सिंह के खेत में एक हाथी का शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी खेत स्वामी को दी। 
वन विभाग को भी सूचित किया गया। हाथी की मौत की सूचना पर साहूवाला रेंज के वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास ही हाइटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटा पड़ा था। आशंका है कि करंट की चपेट में आकर मौत हुई है। हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। राजेंद्र प्रसाद ध्यानी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता लग सकेगा।
 
विज्ञापन

Bijnor: Elephant dead body found lying in sugarcane field, panic in forest department, investigation started
जंगल में दिखा अजगर। - फोटो : अमर उजाला
जंगल में दिखा अजगर, ग्रामीणों में दहशत
रामसहायवाला गांव के जंगल में विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के दिनेश कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि रविवार सुबह जंगल में घास काटने गई महिलाओं को खेत में विशालकाय अजगर दिखा, तो वे घबरा गईं। महिलाएं काम काज छोड़ गांव की ओर दौड़ पड़ी। गांव के लोग जब एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे तो अजगर वहां से जा चुका था। उधर, रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि अजगर को पकड़कर वन में छुड़वाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed