फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Elderly woman strangled to death; 'leopard killed her' claim raised

Bijnor: गला दबाकर की गई वृद्धा की हत्या, बेटे ने शोर मचा दिया 'तेंदुए ने मार डाला'; पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

Tue, 21 Jul 2026 11:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Jul 2026 11:17 PM IST
सार

गांव अजुपुरा जट में खेत में बीरो देवी का शव मिला था। बेटे बहाल सिंह का कहना था कि तेंदुए (गुलदार) ने उसकी मां को मार दिया। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बेटे बहाल सिंह समेत कई लोग शक के दायरे में आ गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Elderly woman strangled to death; 'leopard killed her' claim raised
मृतका का बेटा बहाल सिंह और शव मिलने के बाद मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के गांव अजुपुरा जट में बीरो देवी (65) की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि शोर मचाया गया कि गुलदार ने मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

सोमवार शाम बीरो देवी अपने बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। गन्ने के खेत में मृत पड़ी मिली थी। बेटे ने गुलदार के हमले में मौत होने की बात कही थी। यही नहीं उसने गुलदार से संघर्ष कर मां को छुड़ाने की बात भी सभी को बताई। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। मुआवजा देने के लिखित आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वन विभाग की ओर से अजुपुरा के जंगल में ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की जाती रही। साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। रात करीब 11 बजे मालूम पड़ा कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। ऐसे में हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा था। गुलदार के हमले की बात तभी संदिग्ध लगने लगी थी। 
 
विज्ञापन

उधर मंगलवार शाम बीरो देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही मृतका के शरीर पर कई जगह सूजन भी मिली। इसके अलावा पसलियों के दबने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। झूठ बोलने के कारण बेटा बहाल सिंह भी पुलिस की जांच के निशाने पर है। 

ये भी देखें...
Bijnor: चाकू से 12 वार कर पत्नी की हत्या, कोर्ट ने हत्यारे पति को दी ये सजा; बहन ने लड़ी इंसाफ की लड़ाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed