Murder: महिला की धारदार हथियार से हत्या, बिस्तर में पड़ी मिली लाश, गले पर थे चोट के गहरे निशान
Bijnor Murder Case : बिजनौर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अजूपुरा रानी में धारदार हथियार से एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
नगीना देहात थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम अजूपुरा रानी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो जाने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक मकान के कमरे में एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। वहीं मृतका फिरोजा (60) के पुत्र दानिश ने बताया कि वह सुबह घर पर मां को अकेला छोड़ अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने नजीबाबाद गया था। शाम को करीब 7:30 बजे घर वापस आने पर उसे मां मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
थाना अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका का अपनी पुत्रवधू से अक्सर झगड़ा रहता था।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी