{"_id":"68ee581e1424901ac4054ad5","slug":"bijnor-elderly-woman-made-this-demand-after-luring-her-into-love-trap-upset-young-man-committed-suicide-2025-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बड़ी उम्र की महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर कर दी ये डिमांड, परेशान युवक ने कर लिया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बड़ी उम्र की महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर कर दी ये डिमांड, परेशान युवक ने कर लिया सुसाइड
Tue, 14 Oct 2025 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:33 PM IST
सार
कांशीराम कॉलोनी निवास सुहेल और पड़ोस में ही रहने वाली अधिक उम्र की महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बात खराब होने पर महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दे दी थी। आरोप है कि पांच लाख रुपये भी मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
सुहेल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला से परेशान होकर कांशीराम कॉलोनी के सुहेल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर में महिला के परिजनों पर मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलोनी के लोगों के अनुसार दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सुहेल (22) बैराज मार्ग पर शनिवार को अचेत हालत में पड़ा मिला था। परिवार वालों ने उसे पहले मेडिकल अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम सुहेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस मामले में मृतक के भाई जुनैद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें कहा गया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने सुहेल को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शनिवार को आरोपी उम्रदराज महिला ने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सुहेल के साथ मारपीट की और जबरन जहर दे दिया। उधर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महिला दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांग रही थी, जिसे लेकर सुहेल कई दिनों से परेशान था। इस मामले में महिला की ओर से पुलिस को दुष्कर्म के आरोप में तहरीर भी सौंपी गई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी।
एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पहले महिला ने भी आरोप लगाया था। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पहले महिला ने भी आरोप लगाया था। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।