फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Eighth class student crushed by truck, 22 year old youth dies in bike accident

बिजनौर: ट्रक से कुचलकर आठवीं के छात्र की मौत, बाइक एक्सीडेंट में 22 साल के युवक ने दम तोड़ा

Sat, 10 Aug 2024 06:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 06:52 PM IST
सार

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार आठवीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक काे कुचल दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Eighth class student crushed by truck, 22 year old youth dies in bike accident
चाहत की फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

साइकिल सवार आठवीं के छात्र चाहत (12) को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। ट्रक में भी तोड़फोड़ की। करीब दो घंटे तक हल्दौर-दारानगर गंज मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 

Bijnor: Eighth class student crushed by truck, 22 year old youth dies in bike accident
विलाप करते चाहत के परिजन। - फोटो : Amar ujala
गांव चंदनपुरा निवासी शीतम सिंह का बेटा चाहत विदुरकुटी स्थित श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए वह साइकिल से निकला। हल्दौर-गंज मार्ग पर गांव के पास सरिया लदे ट्रक ने चाहत की साइकिल में टक्कर मार दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर परिजनों के अलावा गांव वालों भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव को नहीं उठने दिया। लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की। टायरों की हवा निकाल दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Eighth class student crushed by truck, 22 year old youth dies in bike accident
आठवीं के छात्र की मौत के बाद जाम लगाते लोग। - फोटो : Amar ujala
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ चांदपुर राजेश कुमार सोलंकी, सीओ यातायात भरत सोनकर, सीओ देश दीपक, शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर मामला शांत करीब ढाई घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी अर्जुन ( 22) पुत्र ब्रजेश कुमार शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजनौर से घर लौट रहा था। मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे मार्ग स्थित गांव बिसाठ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। भाई लखवीर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed