{"_id":"6af17d8aa041339df907cb09","slug":"bijnor-e-rickshaw-crashes-into-a-stationary-truck-one-passenger-dies-daughters-injured-youth-killed-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खड़े ट्रक से टकराई ई-रिक्शा, पिता की मौत, बेटियां घायल; दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: खड़े ट्रक से टकराई ई-रिक्शा, पिता की मौत, बेटियां घायल; दो बाइकों की टक्कर में युवक की जान गई
Mon, 09 Nov 2026 01:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:30 PM IST
सार
किरतपुर निवासी दिनेश कुमार अपनी दो बेटियों के साथ अयोध्या जाने के लिए निकले थे। गांव चौगांवा के निकट हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रौनिया के पास दो बाइकों की टक्कर में संजू की जान चली गई।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
किरतपुर निवासी दिनेश कुमार अपनी दो पुत्रियों खुशबू (24) और दीक्षा (27) के साथ ई-रिक्शा से किरतपुर से नजीबाबाद होते हुए अयोध्या जाने के लिए निकले थे। गांव चौगांवा के निकट ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर नजीबाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाब्तागंज निवासी ई-रिक्शा चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुशबू और दीक्षा को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना पर जलालाबाद चौकी प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव फुतल्लोपुर निवासी संजू (34) पुत्र नरपाल सिंह अपने चचेरे भाई ऋषभ के साथ बाइक से किसी कार्य से बिजनौर से चांदपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही संजू हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रौनिया के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए दोनों को बिजनौर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल संजू को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां संजू की उपचार के लिए ले जाते वक्त देर रात रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विवेचन अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई प्रवीत कुमार ने तहरीर दी है।
विवेचन अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई प्रवीत कुमार ने तहरीर दी है।