फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Drunken husband killed his wife in Chandak last night

Bijnor: शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 23 May 2023 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 10:17 AM IST
सार

बिजनौर जनपद के चंदक में एक पति ने पत्नी को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bijnor: Drunken husband killed his wife in Chandak last night
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के नशे में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। थाना मंडावर के द्वारिकापुरी गांव में सोमवार की रात्रि शराबी पति विजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम को गंडासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि द्वारिकापुरी गांव निवासी विजेंद्र  शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी  शराब पीने का विरोध करती थी। सोमवार रात्रि भी पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति विजेंद्र ने घर में रखें गंडासे से पत्नी नीलम पर कई बार की है, जिसमें नीलम की गर्दन और हाथ आदि पर धारदार हथियार से वार करने के चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस ने मृतका नीलम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराबी पति मौके से  फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed