{"_id":"66f6c5554c3d2b55bf003c18","slug":"bijnor-drawn-a-pavva-and-hoisted-the-saffron-flag-by-climbing-the-mobile-tower-watch-video-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: एक पव्वा पिया और मोबाइल टावर पर चढ़कर चिल्लाया जय श्रीराम, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: एक पव्वा पिया और मोबाइल टावर पर चढ़कर चिल्लाया जय श्रीराम, देखें वीडियो
Fri, 27 Sep 2024 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:46 PM IST
सार
बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ बैठा। उसे देखकर लोग वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
टावर पर चढ़कर हंगामा करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल टॉवर पर एक युवक चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाने लगा। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को युवक को टॉवर से नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ बैठा। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी इशारा किया। मगर वह नहीं माना। आखिरकार मौके पर पुलिस पहुंची। तमाम समझाने के बाद भी जोखिम उठाते हुए उक्त युवक भगवा झंडा लहराता रहा। जय श्री राम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि उक्त युवक नशा करता है। वह नशे की हालत में ही टॉवर चढ़ा। उधर अधिक ऊंचाई पर उक्त युवक को देख तमाम लोगों की सांसे अटकी रहीं। गुड्डू पहले भी टॉवर पर चढ़ चुका है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि शाम को युवक को मोबाइल टॉवर से उतार लिया गया। युवक पर नियमानुसान कार्रवाई की जाएगी।
बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ बैठा। उसे देखकर लोग वीडियो बनाने लगे।
बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ बैठा। उसे देखकर लोग वीडियो बनाने लगे।