फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor dominated in sports competition

पुलिस की खेल प्रतियोगिता में रहा बिजनौर का दबदबा

Fri, 09 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bijnor dominated in sports competition
खेल प्रतियोगिता में रहा बिजनौर का दबदबा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता में बिजनौर पुलिस का दबदबा रहा। बरेली जोन की इस प्रतियोगिता में चार सिपाहियों ने मेडल झटक लिए। जिनके लौटने पर एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शुक्रवार को एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता में जीतकर लौटे सिपाहियों को शुभकामनाएं दी। उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर बिजनौर पुलिस का मान बढ़ाया है। बता दें कि बरेली जोन के जिलों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में सिपाही अजीत भाटी ने बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में सिपाही श्रवन मान ने पहला और रोहित कुमार ने दूसरा स्थान बनाया। सिपाही मनीष तोमर भी कुश्ती में द्वितीय स्थान पर रहा। इनका पुलिस लाइन में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed