फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor depot sent 213 laborers by eight buses

बिजनौर डिपो ने 213 मजदूरों को आठ बसों से भिजवाया

Tue, 12 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bijnor depot sent 213 laborers by eight buses
बिजनौर डिपो ने 213 मजदूरों को आठ बसों से भिजवाया
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर डिपो ने लगभग 213 प्रवासी मजदूरों को करीब आठ बसों से उनके घरों तक पहुुंचाया। इसके अलावा दस बसें सहारनपुर बॉर्डर पर भेजी गईं। इससे पूर्व बस अड्डे पर ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने आठ बसों की डिमांड की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर हरियाणा आदि राज्यों में फंसे यात्रियों को लाने के लिए सहारनपुर बॉर्डर भेजा गया है। मंगलवार को बिजनौर बस से लगभग 213 यात्रियों को पूर्वांचल जिलों के सीतापुर, औरैया, बस्ती, ललितपुर, हरदोई, संतकबीरनगर, प्रयाग, बनारस आदि जिलों के लिए भेजा गया है। ये सभी मजदूर लॉकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे, जो बिजनौर से होकर निकल रहे थे। सभी को जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर क्वारंटीन करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed