{"_id":"5d9e2a1b8ebc3e93a04e94d4","slug":"bijnor-defeated-prayagraj-in-cricket-bijnor-news-mrt447637886","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में बिजनौर ने प्रयागराज को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में बिजनौर ने प्रयागराज को दी शिकस्त
विज्ञापन
बरीजनौर में नेहरू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में बिजनौर ने प्रयागराज को दी शिकस्त
बिजनौर। वीकेन संस्था की ओर से आयोजित प्रदेशस्तरीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में प्रयागराज ने मेरठ को करारी शिकस्त दी और दूसरे में बिजनौर ने प्रयागराज को सात विकेट से हराया।
बुधवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशस्तरीय द्वितीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि खेलों को आपसी सामंजस्य बनाकर खेलना चाहिए। खेलों में हार जीत तो लगी रहती है। इसलिए खेलों को खेल की भावना से खेले और कहां पर चूक हुई इसके बारे में विजेता टीम व खिलाड़ियों से मंथन करें। इस दौरान प्रतियोगिता का निर्धारित 12 ओवर का पहला मैच प्रयागराज और मेरठ के बीच हुआ। प्रयागराज ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 124 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें सर्वाधिक स्कोर अमित कुमार ने 52 रन बनाए। जबकि सुनील कुमार ने चार विकेट लिए। इस प्रकार प्रथम मैच में प्रयागराज ने मेरठ को 32 रन से पराजित किया जबकि दूसरे मुकाबले में बिजनौर ने प्रयागराज को सात विकेट पर ढेर कर दिया। इलाहाबाद की टीम कुल 92 रन ही बना पाई। बिजनौर ने तीन विकेट के नुकसान पर नौ ओवर में जीत हासिल कर ली।