{"_id":"685ce4c24950fbd38a000fb1","slug":"bijnor-debt-ridden-family-in-bijnor-consumes-poison-mother-daughter-die-two-critical-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत नाजुक
Thu, 26 Jun 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:42 AM IST
सार
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव में साहूकारों के कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खा लिया। मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। बताया गया कि मां और दो बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
यह मामला नूरपुर क्षेत्र के टेंडरा गांव का है, जहां साहूकारों से कर्ज लेकर जूझ रहे पुखराज के परिवार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इनमें मां रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता और सुनीता की मौत हो गई, जबकि पिता पुखराज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हर्ष हत्याकांड: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से लगवाई गोली, छूकर निकलने के बजाय सीने में लगी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिवार लंबे समय से साहूकारों से लिए कर्ज और लगातार हो रहे दबाव से मानसिक तनाव में था। आर्थिक तंगी ने परिवार को इतना तोड़ दिया कि सामूहिक जहर खाने जैसा कदम उठाना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जहर खाने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन