{"_id":"685c45ecc17f064bc909c8ac","slug":"harsh-murder-case-bullet-fired-by-friend-to-implicate-girlfriend-s-family-instead-of-passing-through-it-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्ष हत्याकांड: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से लगवाई गोली, छूकर निकलने के बजाय सीने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष हत्याकांड: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से लगवाई गोली, छूकर निकलने के बजाय सीने में लगी
Thu, 26 Jun 2025 12:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:25 AM IST
सार
Meerut News : अम्हेड़ा आदिपुर गांव में हर्ष का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने हर्ष के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी थी। उन्हें सबक सिखाने के लिए हर्ष ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची थी। मगर खुद ही मारा गया।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
Sensational Revelation: गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष (21) ने मंगलवार रात प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 16 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई। गोली पेट की साइड के बजाए सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में पेड़ के नीचे मिला। तमंचा भी मौके पर पड़ा मिला। पुलिस ने नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है। उनका बड़ा पुत्र हर्ष मजदूरी करता था। हर्ष मंगलवार शाम छह बजे मजदूरी कर घर लौटा। करीब सात बजे घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाशा, परंतु पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने डायल-112 को आसे के ईख के खेत में पेड़ के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए बुलाई गई फोरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था।
दो दिन पहले हुआ था विवाद, मोबाइल छीना था
एसपी देहात राकेश कुमार और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पिता संजय ने पुलिस को बताया कि एक छात्रा से हर्ष का प्रेम-प्रसंग था। वह रोजाना उससे मोबाइल पर बात करता था। युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। दो दिन पूर्व विवाद भी हुआ था। युवती के परिजनों ने हर्ष के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीना था। बाद में वह नया फोन लेकर आया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घर में पिता संजय, मां रेसा है। हर्ष तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद से हर्ष मजदूरी करने लगा था।

देर रात पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
बुधवार देर रात को पुलिस ने हर्ष के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने दो दिन पहले युवती के पिता ने हर्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उसे तलाशा था, मगर वह नहीं मिला था। हर्ष ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर युवती के परिजनों को फंसाने की योजना बनाई।

मंगलवार रात को दोनों ने नलकूप पर जाकर कबाब खाए और जमकर शराब पी। हर्ष ने युवती के भाईयों को भी फोन कर पुलिस को दी तहरीर वापस लेने की धमकी दी। रात करीब एक बजे हर्ष ने दोस्त को तमंचा देकर पेट पर गोली मारने को कहा। उससे कहा कि गोली पेट से छूकर निकलनी चाहिए, तो युवती के परिजनों को गोली मारने के झूठे मामले में फंसा सकूं।
नशे में दोस्त ने तमंचे से गोली चलाई, जो पेट के बराबर के बजाए दायीं ओर सीने में जा लगी। गोली लगने ही हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी दोस्त ने शराब की तीन पव्वे और खाने का सामान उठाकर दूर फेंक दिया। तमंचा हर्ष के शव के नीचे दबा दिया। उसका फोन फ्लाइट मोड पर लगाकर नलकूप की छत पर फेंक दिया। एक कारतूस घटनास्थल से काफी दूर फेंका। बाद में वह घर जाकर सो गया।

सीसीटीवी कैमरे से आया पकड़ में
गांव में और शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हर्ष और उसका दोस्त शराब खरीदते व आते जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो देर रात को उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। फोन में रात को हुई तमाम कॉल भी रिकार्ड मिलीं।
सुबह घटनास्थल पर पहुंचा
हर्ष की हत्या करने वाला नाबालिग दोस्त बुधवार सुबह उसका शव मिलने पर घटनास्थल पर भी पहुंचा। उसने दोस्त की हत्या पर परिजनों के साथ मिल कर दुख भी जताया।

पिता के मोबाइल पर रात एक बजे की थी कॉल
हर्ष के छोटे भाई हनी ने बताया कि रात करीब एक बजे पिता संजय के मोबाइल पर उसने कॉल की थी, मगर पिता सो रहे थे। सुबह उनकी एक मिस्ड कॉल पड़ी थी। सुबह हर्ष का शव पड़ा होने की जानकारी मिली।
तमंचे के साथ हुआ था फोटो वायरल, दर्ज हुआ था केस
कुछ दिन पूर्व हर्ष का दोस्तों से विवाद हो गया था। दोस्तों के पास हर्ष का एक फोटो था जिसमें वह तमंचा लिए हुए था। दोस्तों ने वह फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हर्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। हर्ष को इस मामले में जमानत मिल गई थी।

छह घंटे में पूरी कहानी बदल गई
छह घंटों में पूरी कहानी ही बदल गई। बुधवार सुबह हर्ष का शव मिलने पर उसके पिता संजय ने गंगानगर थाने पर तहरीर देकर छात्रा के पिता और चचेरे भाई पर प्रेम प्रसंग के चलते हर्ष की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों के अलावा अन्य परिजनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें वो मंगलवार रात घर से बाहर नहीं निकले।