{"_id":"68dcae4592e96d56450773ee","slug":"bijnor-dead-body-of-history-sheeter-found-hanging-was-living-in-maternal-uncle-s-house-for-20-years-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: फंदे पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, 20 साल से रह रहा था मामा के घर, मोहल्ले में ये चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: फंदे पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, 20 साल से रह रहा था मामा के घर, मोहल्ले में ये चर्चाएं
Wed, 01 Oct 2025 10:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:00 AM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर अरुण झालू के मोहल्ला चौधरियान में रहता था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई। मोहल्ले में तरह-तरह की चचाएं लोग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अरुण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झालू नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी हिस्ट्रीशीटर अरुण कुमार उर्फ गोपी (50) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी निवासी अरुण कुमार पिछले करीब 20 वर्षों से अपने मामा कामेंद्र के घर मोहल्ला चौधरियान में रह रहा था। अरुण कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में लगभग चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों में वह हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने अरुण कुमार को उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन