फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of elephant baby found in Amangarh

बिजनौर: अमानगढ़ में मिला हाथी के बच्चे का शव, वन विभाग की टीम ने कराया पोस्टमार्टम, फिर दफनाया

Sat, 22 Oct 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

अमानगढ़ में हाथी के बच्चे का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में दफना दिया।

विज्ञापन
Bijnor: Dead body of elephant baby found in Amangarh
हाथी के बच्चे का शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के अमानगढ़ वन रेंज में हाथी के बच्चे का शव पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया। प्रथम दृष्टया सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने बिसरा रिजर्व कर आईवीआरआई बरेली भेज दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम गश्त के दौरान एक शिशु नर हाथी उम्र करीब एक माह का शव अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के कोठीरो बीट के कम्पार्टमेंट संख्या एक (अ) से बरामद हुआ। शिशु हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रथम दृस्टया हाथी की मृत्यु सिर पर चोट लगने से आंतरिक रूप से अत्यधिक रक्तस्राव के होने की वजह मानी जा रही है। हालांकि मौत की वजह को और भी ज्यादा स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित करते हुए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है। मृत शिशु हाथी के शव के पोस्टमॉर्टम की फोटो ग्राफी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed