फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of a child found in the water tank of a house under construction

Bijnor: निर्माणधीन मकान के पानी के टैंक में मिला बालक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 02 Jan 2024 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लापता बालक का शव निर्माणाधीन टैंक में पड़ा मिला। वह कई दिन से लापता चल रहा था। 
 

विज्ञापन
Bijnor: Dead body of a child found in the water tank of a house under construction
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनौर जनपद के भागूवाला में एक लापता बालक का शव क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में बनाए गए पानी के टैंक से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले किया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

विज्ञापन


भागूवाला निवासी टैंट कारोबारी फुरकान का सात वर्षीय पुत्र फैज सोमवार को दोपहर से गायब था। फैज गूंगा था। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। बताया जाता है कि पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे में फैल भागूवाला के ही एक 10 वर्षीय बालक के साथ दिखाई दिया।
विज्ञापन


पूछताछ में बालक ने पड़ोस में ही निर्माणधीन मकान की बॉउंड्री वॉल के भीतर बने शौचालय के लिए बने टैंक पर खेलते समय उसमें गिरने की जानकारी दी। बॉउंड्री वॉल के भीतर टैंक से दोपहर बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी सुदेशपाल ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता फुरकान ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed