फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Crossroads became famous as Gupta Jalebi crossing, Jalebi has been peoples favorite sience 38 years

बिजनौर की खास जलेबी: लाजवाब स्वाद से नाम कमाया, गुप्ता जलेबी के नाम से मशहूर हो गया चौराहा

Wed, 09 Aug 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

बिजनौर आएं और गुप्ता जी की जलेबी न खाई तो क्या खाया? 38 साल से लोगों की पसंद बनी ये जलेबी आज भी लोगों की पहली पसंद हैं। स्वाद ऐसा कि चौराहे का नाम भी गुप्ता जलेबी के नाम से मशहूर हो गया है।

विज्ञापन
Bijnor: Crossroads became famous as Gupta Jalebi crossing, Jalebi has been peoples favorite sience 38 years
बिजनौर की खास गुप्ता जलेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर कोई आपसे पूछे कि बिजनौर शहर में खाने की चीजों में सबसे ज्यादा क्या खास है। तो ध्यान में एक ही चीज का नाम आता है गुप्ता जलेबी। जी हां, पिछले 38 सालों से गुप्ता जलेबी बिजनौर के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। जलेबी कर वजह से जानी का चौराहा गुप्ता की जलेबी के नाम से मशहूर हो गया।

विज्ञापन


बिजनौर जिला मुख्यालय पर जानी के चौराहे पर एक जलेबी की एक दुकान है। जिसे लोग गुप्ता जलेबी के नाम से जानते हैं। इस चौराहे को जानी का चौराहे के नाम से कम बल्कि गुप्ता की जलेबी के चौराहे के नाम से ज्यादा जानते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  खास स्टोरी: एक लाख की नौकरी छोड़ चाय बेचने लगे मोहित, उनके हाथ में ऐसा स्वाद, पीएंगे तो आप भी करेंगे खूब तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के मालिक विपिन गुप्ता बताते हैं कि साल 1985 में उनके पिता खेमचंद गुप्ता ने जलेबी की दुकान की शुरूआत की थी। वह पहले चाय, पकौड़ी की दुकान करते थे। मगर धीरे-धीरे उन्होंने जलेबी बनानी शुरू की। अब वह केवल जलेबी ही बनाते हैं।

वह रोजाना करीब 30 किलो जलेबी बेचते हैं। ग्राहकों को आना-जाना लगा रहता है। गुप्ता जलेबी को लोगों की पसंद बनाने के लिए उनके पिता ने काफी मेहनत की है। जलेबी में किसी तरह का कोई मसाला नहीं लगाया जाता है। 

Bijnor: Crossroads became famous as Gupta Jalebi crossing, Jalebi has been peoples favorite sience 38 years
जलेबी - फोटो : अमर उजाला

विपिन गुप्ता ने आगे कहा कि जलेबी वह सिर्फ मैदा, चीनी, घी से बनाते हैं। इसके अलावा अन्य कोई मसाला नहीं लगाते हैं। हालांकि अपनी जलेबी को बेहतर बनाने के लिए वह जलेबी की सिकाई अधिक करते हैं।

पिछले आठ सालों से वह दुकान चला रहे हैं। उनके पिता खेमचंद की तबीयत कुछ खराब रहती है। जिसकी वजह से वह अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। जलेबी को बेहतर बनाने का गुर भी उन्होंने अपने पिता से ही सिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed