फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime : Husband was murder of his wife and mother snatched from children

Murder in Bijnor: मर्डर कर पुलिस को मिलाया फोन, बोला- मैंने पत्नी को मार डाला, बच्चों से छिना मां का आंचल

Mon, 24 Jul 2023 09:50 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bijnor Crime : Husband was murder of his wife and mother snatched from children
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी  को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी कुशलपाल का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व थाना स्योहारा के ग्राम बेरखेड़ा निवासी अतर सिंह की पुत्री गीता पाल के साथ हुआ था। रविवार की रात्रि कुशलपाल ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, सोमवार सुबह लोगों को इस घटना का पता चला।

विज्ञापन

बताया गया कि हत्या करने के बाद युवक ने डायल 112 पर खुद ही सूचना दी। कुशलपाल का पिता विशनपाल घर पर नहीं था और उसका भाई दूसरे घर में सोया हुआ था। जानकारी के अनुसार, कुशलपाल ने अपनी बहन को भी घटना की सूचना दी।

इसके बाद उसकी बहन ने छोटे भाई को फोन कर घटना के बारे में बताया। तभी परिजनों को घटना के बारे में पता चला। उधर, ग्रामवासियों के अनुसार, कुशलपाल शराब पीने का आदी है। इस बात को लेकर पति-पत्नी में मनमुटाव चलता रहता था। कुछ दिन पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व भी गीता के परिजन कुशलपाल को समझा कर गए थे।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन

बताया गया कि मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तीन साल की और छोटा बेटा एक साल का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ नगीना संग्राम सिंह, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed