फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Container hits car on highway, mother-in-law and daughter-in-law killed, son and car driver injured

Bijnor: हाईवे पर कंटेनर ने मारी कार में टक्कर, सास-बहू की मौत, बेटा और कार चालक घायल

Mon, 25 Aug 2025 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर दारानगर गंज के पास रविवार की रात भीषण हादसा हुआ। परिवार गजरौला से बिजनौर लौट रहा था। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन
Bijnor: Container hits car on highway, mother-in-law and daughter-in-law killed, son and car driver injured
बाला और मानसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर रविवार की रात 11 बजे कंटेनर की टक्कर से कार सवार बाला वर्मा (55) और पुत्रवधू मानसी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा शुभम (25) और कार चालक आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह नजीबाबाद की रमेश कॉलोनी निवासी बाला वर्मा पत्नी स्व. आनंद वर्मा, बेटे शुभम और मानसी पत्नी शुभम कार से अपनी बेटी की ससुराल गजरौला गई थीं। कार नजीबाबाद का आर्यन चला रहा था। मानसी के पिता ने बताया कि देर रात नजीबाबाद लौटते हुए दारानगर गंज में कार की टक्कर चांदपुर की ओर जा रहे कंटेनर से हो गई। हादसे में बाला वर्मा और मानसी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास-बहू के शव के शव को मोर्चरी भिजवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे में घायल शुभम और आर्यन को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाला देवी लोक निर्माण विभाग के खंड नजीबाबाद में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थीं। बाला देवी को उनके पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से करीब तीन साल पहले नौकरी मिली थी। बेटा शुभम साहनपुर में कॉस्मेटिक की दुकान करता है। जिसकी मानसी से मई 2024 में शादी हुई थी। शादी के करीब सवा साल बाद ही इस हादसे में मानसी की जान चली गई।
 
विज्ञापन

बेटी और दामाद के बीच चल रही थी अनबन
परिजनों ने बताया गया कि बाला वर्मा की बेटी की शादी गजरौला में हुई है। अब बेटी और दामाद के बीच अनबन चल रही थी, जिसमें सुलह कराने के लिए बाला देवी, बेटे और पुत्रवधू के साथ गजरौला गई थी। दोनों के बीच सुलह कराने के बाद परिवार नजीबाबाद लौट रहा था, रास्ते ही हादसे का शिकार हो गया।
 

ये बोले एएसपी
कंटेनर चालक लापरवाही से कंटेनर चला रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी, बिजनौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed