{"_id":"640362c9214d5ee81f0c5db8","slug":"bijnor-child-murder-case-revealed-in-post-mortem-report-that-was-murder-by-sharp-weapons-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मासूम की हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई ये बड़ी बात, हत्यारे तक जल्द पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मासूम की हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई ये बड़ी बात, हत्यारे तक जल्द पहुंचेगी पुलिस
Sat, 04 Mar 2023 08:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:55 PM IST
सार
Bijnor Murder Case : मासूम की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बड़ी बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी हत्यारे तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के किरतपुर में हुई पांच वर्षीय मासूम सना की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में धारदार हथियार से गर्दन रेतने को हत्या का कारण बताया गया है। मासूम की हत्या करने वाले ने इतनी बेरहमी से क्यों मारा, यह एक बड़ा सवाल है। पुलिस अभी तक हत्यारोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
किरतपुर के मोहल्ला चाहरौनक में शुक्रवार को बंद पड़े खंडहर मकान में पांच वर्षीय बच्ची सना की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। शाम छह बजे उसकी लाश बरामद हुई तो नगर में अफरा-तफरी मच गई। 24 घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि हत्या का आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास जैसा कोई आधार नहीं मिला है, पुलिस का अब हत्या पर ही फोकस है।
यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह
थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि कातिल को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।