फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Chief Minister Yogi inspected the Kanwar Yatra route from the helicopter

Bijnor: मुख्यमंत्री योगी ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, अफसरों से पूछा- कैसी है तैयारी

Mon, 07 Jul 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Jul 2025 08:08 PM IST
सार

Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को भी परखा।

विज्ञापन
Bijnor: Chief Minister Yogi inspected the Kanwar Yatra route from the helicopter
हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने गंगनहर पटरी मार्ग को देखा। साथ ही अफसरों से भी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बात की। उनके हवाई निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ नगीना के गांव हुरनंगला में पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। भूरापुर गांव में हेलीपेड बनाया गया था। उक्त कार्यक्रम के साथ-साथ नगीना आते हुए मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने नहर पटरी कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। बिजनौर पहुंचने पर उन्होंने अफसरों से कांवड़ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों पर इनपुट भी लिया। सीएम ने मुजफ्फरनगर, मेरठ से होते हुए मुरादनगर की ओर जाने वाली नहर की पटरी का मुआयना किया। उक्त नहर पटरी को कांवड़ मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

ये भी देखें...
Bijnor: संगठन महामंत्री के घर पहुंचे सीएम योगी, माता के निधन पर जताया शोक, एक झलक के लिए ग्रामीण दिखे उत्साहित    
 
विज्ञापन

बता दें कि सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिजनौर में बाकायदा ट्रैफिक प्लान बन चुका है। यहां 20 जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन प्वाइंट पर यातायात पुलिस के 90 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। नौ जुलाई की शाम से डायवर्जन लागू होने की संभावना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed