फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Chehallum Bijnor

इंसानियत के लिए था इमाम हुसैन का बलिदान : मौलाना

Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Chehallum Bijnor
इंसानियत के लिए था इमाम हुसैन का बलिदान : मौलाना
विज्ञापन

बिजनौर। शहीदे करबला नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़े में मजलिस आयोजित हुई। सोगवारों ने सीनाजनी कर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।

मोहम्मद मेहंदी और हसनैन रजा ने इमाम हुसैन की शान में कलाम पेश किए। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना निहाल हैदर हैदर आब्दी ने फरमाया कि करबला हर उस इंसान के लिए नमूना ए अमल है जो इंसानियत का पक्षधर है और जुल्म व नफरत का विरोधी है। कहा कि करबला में इमाम हुसैन का महान बलिदान इंसानियत को जुल्म और नफरत के पंजों से आजाद कराने के लिए था। इमाम हुसैन का बलिदान किसी धर्म विशेष के लिए नहीं था। यही कारण है कि इमाम हुसैन का गम हर धर्म के लोग मनाते हैं। मजलिस में दुलदुल घोड़ा बरामद किया गया। मरसिया ख्वानी अहमद रजा व शबीउल हसन ने की। इसके बाद अंजुमन सरकारे हुसैनी का मातमी जुलूस इमामबाड़ा से होकर विदुर कुटी रोड पहुंचा। जुलूस में सोगवारों ने नोहा ख्वानी व सीनाजनी की। इसके बाद जुलूस नई बस्ती स्थित करबला पहुंचा। वहां नोहा ख्वानी के बाद जुलूस का समापन किया गया। नोहा ख्वानी कामरान, सलमान, मोहैंद मेंहदी, फैसल आदि ने की। इस दौरान अफरोज नकवी, मुतवल्ली तनवीर रजा, हसन जाफर, मुजाहिद हसन, फिरदौस रजा, रईस हैदर, मोहसिन हसन, क़मर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed