{"_id":"6a001ed0dd6c1eb2e30733c5","slug":"bijnor-cheating-of-rs-17-lakh-in-the-name-of-getting-job-in-rbi-accused-arrested-learn-how-to-make-a-victim-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बनाया शिकार
Sun, 10 May 2026 11:29 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 10 May 2026 11:29 AM IST
सार
बिजनौर के गांव खेड़की टप्पा निवासी अनिल कुमार की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हमीरपुर जिले के पुष्पेंद्र से हुई थी। इसके बाद पुष्पेंद्र ने अनिल को भरोसे में लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पीड़ित से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थानाक्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री की सोशल मीडिया के जरिए बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव खेड़की टप्पा निवासी अनिल कुमार से पहचान हुई थी। पुष्पेंद्र ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए अनिल को आरबीआई में कैशियर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के माध्यम से 17 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़ित को नौकरी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी भेजे लेकिन जांच में वह फर्जी निकले। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच की गई। जांच में आरोपी के खिलाफ तथ्य सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।