फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Chairperson did not attend the meeting of Haldaur Nagar Palika, meeting cancelled, councilors locked t

Bijnor: हल्दौर नगर पालिका की मीटिंग में नहीं पहुंचे चेयरपर्सन, बैठक रद्द, सभासदों ने की तालाबंदी

Wed, 30 Apr 2025 03:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

बिजनौर जनपद की हल्दौर नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की  बैठक में चेयरपर्सन के नहीं पहुंचने पर बैठक रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
Bijnor: Chairperson did not attend the meeting of Haldaur Nagar Palika, meeting cancelled, councilors locked t
नगर पालिका हल्दौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद की हल्दौर नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की  बैठक में चेयरपर्सन के नहीं पहुंचने पर बैठक रद्द कर दी गई। इससे आक्रोशित होकर सभासदों ने पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर घंटों तक हंगामा किया। इसके बाद सभासद मामले की शिकायत डीएम के समक्ष करने का निर्णय लेकर चले गए।

विज्ञापन


पालिका चेयरपर्सन विमला देवी ने बुधवार को करीब 11 बजे पालिका सभा कक्ष में नगर संबंधी विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बोर्ड की बैठक होना निर्धारित की थी। ऋषभ रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, बालेश देवी, रिंकी रानी, सरिता देवी, दयावती रानी, मोहम्मद राशिद, भूपेंद्र सिंह, ललित कुमार, गोविंद सिंह, हेमंत सिंह, यशोदा रानी, संगीता रानी आदि समस्त 24 सभासद निर्धारित समयानुसार बैठक में उपस्थित हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: वेस्ट यूपी में कल से फिर मौसम में होगा बदलाव, आज तापमान में बढ़ोतरी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक घंटा प्रतिक्षा करने के बावजूद भी चेयरपर्सन बैठक में उपस्थित नहीं हुई। सभासदों का कहना था कि नगर में अलग-अलग मोहल्लों में विभिन्न प्रकार के अति विकास कार्य नहीं होने से नगरवासी बेहद परेशान है। पालिका चेयरपर्सन के बैठक में नहीं पहुंचने से बैठक रद्द कर दी गई। ऐसे में सभासदों के विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव होने की उम्मीद दबी रह गई। इससे खफा होकर सभासदों ने पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया।

पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने सभासदों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सभासद अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। सभासदों का कहना था कि चेयरपर्सन विमला देवी नगर के विकास कार्यों का क्रियान्वयन कराने में कोई खास  दिलचस्पी नहीं ले रही है।

इसके बाद सभासदों ने मामले की शिकायत डीएम के समक्ष करने का निर्णय लिया और मौके से चले गए। पालिका चेयरपर्सन पति दीपक सैनी का कहना है कि उनकी पत्नी विमला देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण वह बोर्ड की बैठक में पहुंचने से असमर्थ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed