फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: CDO accused of exploiting employee, video viral of slapping and getting sit-ups

Bijnor: CDO पर कर्मचारी के शोषण का आरोप, थप्पड़ मारते व उठक-बैठक लगवाते हुए वीडियो वायरल

Tue, 20 Jun 2023 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

बिजनौर में मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सेकेट्री के साथ मारपीट कर डाली। कर्मचारी के शोषण की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: CDO accused of exploiting employee, video viral of slapping and getting sit-ups
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मुख्य विकास अधिकारी पर कर्मचारी के शोषण का आरोप लगा है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारी को न सिर्फ थप्पड़ जड़े, बल्कि उठक-बैठक भी लगवाईं। वहीं मामले की वीडिया वायरल होने पर जिले भर के पंचायत सचिवों ने विकास भवन पर हंगामा किया और फिर एसपी सिटी को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने नजीबाबाद क्षेत्र में लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान एक कर्मी के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कर्मचारी को धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिए। बताया गया कि नजीबाबाद के गांव रामपुर चाथा में लाईब्रेरी के निरीक्षण के समय पंचायत सचिव को थप्पड़ मारा और सभी के सामने  सचिव को मुर्गा बनाकर उठक बैठक लगवाईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


मामले की वीडियो सामने आने पर पंचायत सचिव मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मुखर हो गए और जिले भर के पंचायत सचिवों ने एकत्र होकर जमकर हंगामा किया और फिर एसपी सिटी को सीडीओ पूर्ण बोरा के खिलाफ तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed