फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Case filed against former mayor of Hyderabad in Nagina on controversial remarks in Owaisi rally

बिजनौर: हैदराबाद के पूर्व मेयर पर नगीना में केस दर्ज, ओवैसी की सभा में विवादित टिप्पणी पर हुई कार्रवाई

Tue, 21 Dec 2021 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में थाने के एसआई अजय कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को माजिद हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े राजनेताओं के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले में उन पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bijnor: Case filed against former mayor of Hyderabad in Nagina on controversial remarks in Owaisi rally
असदुद्दीन ओवैसी की सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को नगीना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन द्वारा देश के प्रधानमंत्री सहित बड़े राजनेताओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नगीना पुलिस ने पूर्व मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में थाने के एसआई अजय कुमार ने कहा की 19 दिसंबर को वह रायपुर रोड पर स्थित मठेरी चुंगी के पास डॉक्टर सिकंदर अतीक के प्लाट में दिन रविवार को असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा संबोधन में शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे। 
विज्ञापन


मुकदमे में कहा गया की संबोधन के दौरान हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन द्वारा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि मैं किसी से नहीं डरता। 

पुलिस द्वारा लिखवाए गए मुकदमे में कहा गया की माजिद हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े राजनेताओं के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे प्रधानमंत्री व अन्य सम्मानित व्यक्तियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन के खिलाफ नगीना थाने में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed