फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: By climbing on the stage of Ramlila, the police station chief slapped the artists

Bijnor: रामलीला के मंच पर चढ़कर थानाध्यक्ष ने कलाकारों को जड़े थप्पड़, धार्मिक ग्रंथ का किया अपमान

Thu, 03 Oct 2024 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अफजलगढ़ पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जांच करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Bijnor: By climbing on the stage of Ramlila, the police station chief slapped the artists
सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाध्यक्ष अफजलगढ़ ने पुलिसकर्मियों के संग रामलीला के मंच पर अभिनय कर रहे कलाकारों को थप्पड़ जड़ दिए। मंच के पास ही रखे धार्मिक ग्रंथ का भी अपमान किया गया। दर्शकों पर भी लाठियां भांजीं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सीओ ऑफिस पर प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

 

बुधवार को सैकड़ों लोग सीओ ऑफिस पर पहुंचे। धार्मिक जागरण मंच के नेता एनपी सिंह ने बताया कि गांव भूतपूरी में दो दिन पहले रामलीला के मंचन का अंतिम दिन था। रात में करीब एक बजे मंच पर रावण का दरबार लगा। आरोप है कि तभी थानाध्यक्ष योगेश चौधरी मंच पर पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
मंच के पास रखे धार्मिक ग्रंथ पर हाथ मारकर गिरा दिया। अभिनय कर रहे कलाकारों को थप्पड़ भी जड़ दिए। मेकअप रूम में जाकर उनसे अभद्रता कर मारपीट की। इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ दर्शकों के बीच जा पहुंचे और लाठियां भांजते हुए उन्हें भी दौड़ाया। इससे मौके पर रामलीला का मंचन बंद हो गया। साउंड सिस्टम के एम्पलीफायर आदि को भी गाड़ी में भरवाकर अपने साथ थाने ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग की। यदि मामले में संतुष्टि पूर्ण कार्रवाई न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ अंजनी कुमार ने ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस दौरान एडवोकेट फूलकुंवर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संजीव कुमार, इन्द्रेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मपाल सिंह, मिंटू, छत्रपाल, अंकित, शीला देवी, मनीषा देवी, विमला देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, ऊमा देवी, प्रेमलता, राधा और अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
ग्रामीण की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीणों ने कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया। पुलिस रामलीला की आड़ में कराए जा रहे डांस को बंद कराने की पहुंची थी। - अभिषेक झा, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed