Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bike skids after a dog appears in its path; a tanker runs over the brother and sister from behind

बिजनौर: कुत्ता सामने आने पर फिसली बाइक, पीछे से टैंकर ने भाई बहन को कुचला, दोनों की मौत; रिश्तेदार घायल

Wed, 11 Nov 2026 12:07 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 11 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

गांव लठमार मिलक निवासी सोनू अपनी बहन रिया और रिश्तेदार प्रदीप के साथ एक बाइक पर सवार होकर नहटौर आए थे। धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास हादसा हो गया। सोनू और रिया की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Bike skids after a dog appears in its path; a tanker runs over the brother and sister from behind
सोनू और उसकी बहन रिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास मंगलवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और तीनों पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव लठमार मिलक निवासी सोनू (22) पुत्र पप्पू अपनी बहन रिया (20) और रिश्तेदार प्रदीप (22) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव रायपुर लकड़ा के साथ किसी काम से नहटौर आए थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब नौ बजे करीब धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। तीनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सोनू और रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed