फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bike rider dies due to collision with businessman's Thar, Himanshu was the only brother of 3 sisters

Bijnor: ब्रश कारोबारी की थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था हिमांशु

Thu, 19 Sep 2024 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 12:21 AM IST
सार

कारोबारी की थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। वहीं युवक की बहनों का बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
Bijnor: Bike rider dies due to collision with businessman's Thar, Himanshu was the only brother of 3 sisters
हिमांशु का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेरकोट में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर ब्रश कारोबारी की तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार हिमांशु कुमार प्रजापति (19) की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शेरकोट में थाने के बाहर शव रखकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। ब्रश कारोबारी के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हंगामे के चलते शेरकोट हरेवली रोड जाम हो गई।
विज्ञापन

 

Bijnor: Bike rider dies due to collision with businessman's Thar, Himanshu was the only brother of 3 sisters
विलाप करतीं हिमांशु की बहनें और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शेरकोट की दक्ष कालोनी निवासी हिमांशु कुमार प्रजापति (19) पुत्र लक्ष्मण प्रजापति बुधवार शाम साढ़े चार बजे किसी काम से बाइक पर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हिमांशु बुरी तरह घायल हो गया। लोगों की भीड़ ने चालक को घेर लिया। इसके बाद थार चालक हिमांशु को गाड़ी में डालकर धामपुर के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची धामपुर पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Bike rider dies due to collision with businessman's Thar, Himanshu was the only brother of 3 sisters
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, परिजन शव लेकर शेरकोट चले गए और शेरकोट-हरेवली मार्ग पर थाने के बाहर शव को रख दिया और हंगामा किया। बताया गया कि वाहन शेरकोट के एक बड़े ब्रश कारोबारी का है। उसका बेटा गाड़ी को तेज रफ्तार में चल रहा था। परिजन वाहन चालक की गिरफ्तार की मांग पर अड़े रहे। हंगामे के चलते शेरकोट हरेवाली रोड जाम हो गई। देर शाम किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अफजलगढ़ अंजनी चतुर्वेदी का कहना है कि दुर्घटना के मामले में कार्रवाई चल रही है। थार को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
हिमांशु अपने परिवार में तीन बहनों को इकलौता भाई था। करीब सात साल पहले पिता की मृत्यु के बाद कामकाज कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed